{"_id":"56f98a654f1c1b8e1af0055b","slug":"yuth-says-for-virat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली से ‘विराट’ पारी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहली से ‘विराट’ पारी की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के जिले में युवाओं पर इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप का जुनून सवार है। हालांकि शमी मांसपेसियों में खिंचाव के कारण इस बार नहीं खेल रहे हैं। इसके बाद भी युवाओं में क्रिकेट का क्रेज बरकरार है। वर्ल्ड कप में भारत की जीत के प्रति युवा आश्वस्त हैं। कोई विराट कोहली को सेमीफाइनल और फाइनल का हीरो करार दे रहा है तो कोई पूरी टीम के लिए कामयाबी के लिए दुआ मांग रहा है।
टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच को लेकर जब अमर उजाला टीम ने युवाओं से बात की तो उनके जज्बात सामने आए। क्रिकेट कोच असलम सिद्दीकी ने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में इंडिया की टीम बाजी मारेगी। हमारे प्रत्येक खिलाड़ी में जोश और उत्साह झलक रहा है। हमारी दुआएं टीम इंडिया के साथ हैं। कसीम अशरफ का कहना है कि टीम इंडिया में विराट कोहली के जोश से साफ है कि टीम इंडिया को फाइनल और फिर वर्ल्ड कप से कोई नहीं रोक सकता है।
क्रिकेट खिलाड़ी दर्शन सिंह कहते हैं कि सेमी फाइनल और फाइनल मैचों में इंडिया की शानदार जीत होगी। विशांत कुमार आस्ट्रेलिया से हुए मुकाबले को रोमांचक मानते हैं। वे इसमें भारतीय टीम के जुझारूपन को देखते हैं। क्रिकेट खिलाड़ी रितिक चौधरी का कहना है कि 31 मार्च होने वाले सेमीफाइनल में इंडिया टीम की वेस्टइंडीज से भिड़ंत होगी। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को हमारी टीम धुल देगी ऐसी पूरी उम्मीद है। टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर जो भी टीम सामने आएगी उसे करारी शिकस्त देगी। इसके लिए हम दुआएं भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
शमी के बाहर होने से निराशा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अमरोहा के रहने वाले हैं। उनको मांसपेंसियों में खिंचाव के कारण टी-20 वर्ल्डकप से बाहर रखा गया है। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि यदि शमी भी खेल रहे होते तो और अच्छा रहता, शमी के नहीं होने से क्रिकेट प्रेमी निराश है।