फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth Amroha defeated Yogendra Singh Academy by 11 runs.

Amroha News: यूथ अमरोहा ने योगेंद्र सिंह एकेडमी को 11 रनों से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth Amroha defeated Yogendra Singh Academy by 11 runs.
अमरोहा। अमरोहा। नगर के मिनी स्टेडियम में चल रही देवेंद्र चंदेल मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में यूथ अमरोहा ने योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी को 11 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ अमरोहा की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज अरमान रैनी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज मात्र 20 रन के भीतर आउट हो चुके थे। ऐसे मुश्किल समय में मो. वासिफ ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। उन्होंने 45 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। यूथ अमरोहा ने 27.1 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत भी खराब रही। यूथ अमरोहा के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। अंश ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि नजफ अली आब्दी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में केवल सात रन देकर दो विकेट लिए। इस तरह पूरी टीम 23 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। मो. वासिफ को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि अंश को बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed