{"_id":"6a973bd564cab255c3048dc0","slug":"50-crore-state-highway-project-stuck-between-two-departments-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171926-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो विभागों के फेर में फंसा 50 करोड़ का स्टेट हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो विभागों के फेर में फंसा 50 करोड़ का स्टेट हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कुमराला पुलिस चौकी से बिजनौर सीमा तक बदायूं-बिल्सी-बिजनौर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम वन विभाग की एनओसी के फेर में फंस गया है। करीब 50 करोड़ रुपये की परियोजना चार महीने से रुकी है और पांचवें महीने में भी काम शुरू होने के आसार नहीं हैं। सात मीटर चौड़े हाईवे को 10 मीटर किया जाना है, जिसकी जद में वन विभाग की जमीन भी आ रही है।
पेड़ों की कटाई से ग्रीन बेल्ट को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए वन विभाग ने पीडब्ल्यूडी से बराबर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी ने जमीन देने में असमर्थता जताई है। हालांकि हसनपुर क्षेत्र में करीब 11 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इस पर वन विभाग पौधरोपण करेगा। जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने और एनओसी मिलने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
स्टेट हाईवे पर कुमराला पुलिस चौकी से बिजनौर सीमा तक करीब 19 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण होना है। इसके पूरा होने से 50 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा और यातायात को रफ्तार मिलेगी। मौजूदा समय में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ऐसे में परियोजना की अड़चन जल्द दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
15 करोड़ से अमरोहा-पाकबड़ा सड़क का होगा चौड़ीकरण
अमरोहा-पाकबड़ा मार्ग के चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। फिलहाल बरसात के चलते निर्माण कार्य प्रभावित है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से दरियापुर चौराहे से रामहट तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके बाद सड़क की चौड़ाई सात मीटर हो जाएगी। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुगम होने के साथ ही वाहन चालकों को जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। दरियापुर चौराहे से रामहट तक चौड़ीकरण का काम पहले चरण में कराया जा रहा है। इसके आगे करीब छह किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण दूसरे चरण में प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद दूसरे चरण का काम भी शुरू कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
बारिश और महंगे तारकोल से रुका जोया-संभल मार्ग का चौड़ीकरण
जोया-संभल मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी इन दिनों बरसात और तारकोल की कीमत बढ़ने के कारण बंद है। अधिकारियों के अनुसार बारिश का मौसम खत्म होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत सड़क की चौड़ाई पांच मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। फिलहाल जोया से मनौटा तक मार्ग को चौड़ा करने का काम प्रस्तावित है। सड़क चौड़ी होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और संभल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। संकरे मार्ग के कारण होने वाली परेशानी और यातायात दबाव से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- --
हसनपुर में 11 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस जमीन पर वन विभाग पौधरोपण करेगा। हाईवे के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है। एनओसी की औपचारिकताएं पूरी होते ही काम आगे बढ़ाया जाएगा।- रणवीर सिंह, एई, पीडब्ल्यूडी