फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Meat seller shot dead near police outpost in Amroha

अमरोहा में हत्या: पुलिस चौकी के पास मीट दुकानदार का मर्डर, हमलावरों ने पीछे से सिर में सटाकर मारी गोली

Wed, 02 Sep 2026 11:24 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 02 Sep 2026 11:24 AM IST
सार

यूपी के अमरोहा जिले में जट बाजार पुलिस चौकी के नजदीक मीट दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अफ्फान कुरैशी सीएए-एनआरसी हिंसा समेत आधा दर्जन मुकदमों में आरोपी था। उसके पीछे से सिर पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Meat seller shot dead near police outpost in Amroha
अफ्फान कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमरोहा शहर में मंगलवार देर रात जट बाजार चौकी के पास मीट दुकानदार अफ्फान कुरैशी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पीछे से उसके सिर पर तमंचा सटाकर गोली मारी और भाग गए। करीब 11:30 बजे हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ अफ्फान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाईखाना निवासी दिवंगत इरफान कुरैशी के परिवार में पत्नी हुस्न बानो, पांच बेटियां और दो बेटे फैजान व अफ्फान थे। 
विज्ञापन

सबसे छोटे बेटे अफ्फान की मोहल्ले में ही मीट की दुकान थी। मंगलवार रात अफ्फान मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह निवासी अपने दोस्त शहबाज के साथ जट बाजार गया था। बताया गया कि दोनों जट बाजार चौकी की दीवार से सटी गली में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। 

 

इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और पीछे से अफ्फान के सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अफ्फान जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर भाग गए, जबकि उसका दोस्त शहबाज भी मौके से चला गया। 

 
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी लखन सिंह यादव और एएसपी अखिलेश भदौरिया जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से रंजिश के संबंध में जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

 

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। मृतक के खिलाफ सीएए-एनआरसी हिंसा और पशु क्रूरता समेत करीब आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed