फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   worker died in saudi arab

नौगांवा सादात के एसी मिस्त्री की सऊदी अरब में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
worker died in saudi arab
नौगांवा सादात। मोहल्ला मेन बाजार निवासी युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई। वह अपने चार भाइयों के साथ रहता था। सभी भाई एसी के मिस्त्री हैं। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन शव को भारत लाने की जद्दोजहद में लगे हैं।
विज्ञापन

नौगांवा के मोहल्ला मेन बाजार में स्व. सिब्ते नबी का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा छह बेटे हैं। एक बेटा अली अख्तर नौगांवा सादत में ही रहता है। जबकि अन्य पांच बेटे सिब्ते मुख्तार, मोहम्मद आबिद, एहसान अख्तर, हैदर अली और अब्बास हैदर सऊदी अरब में रहकर एसी के मरम्मत का कार्य करते हैं। जबकि उनका परिवार कस्बे में ही रहता है। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले सिब्ते मुख्तार को हार्टअटैक पड़ गया। जिसकी गुरुवार की रात मौत हो गई। फोन पर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल परिजन और रिश्तेदारों ने शव को भारत लाने की कोशिश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed