Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman struck by train while with her two children; son dies

Amroha News: दो बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आई महिला, बेटे की मौत

Thu, 26 Nov 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Woman struck by train while with her two children; son dies
बछरायूं (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव छीतरा में बुधवार दोपहर महिला मुस्कान अपने पांच साल के बेटे अबू साद और दो साल की बेटी परी के साथ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को भी मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसे रेलवे ट्रैक से बाहर निकाल कर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव छीतरा निवासी किसान साहिल की शादी करीब सात साल पहले बिजनौर जिले के गांव पैजनिया निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। दंपती के पांच वर्षीय बेटा अबू साद और दो वर्षीय बेटी परी है। बुधवार को साहिल अपने पिता के साथ ट्रैक्टर खरीदने के लिए सैदनगली गया था। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुस्कान अपने दोनों बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक की तरफ गई थी। तभी नजीबाबाद से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए। हादसे में अबू साद की मौके पर ही मौत हो गई। मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बेटी को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके की ओर दौड़े। तीनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मुस्कान की गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साहिल ने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि परिजनों की मांग पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

यदि पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट की बात पर यकीन किया जाए तो मुस्कान आत्महत्या के इरादे से अपने दोनों बच्चों को लेकर ट्रैक पर आई थी। लाेको पायलट द्वारा गजरौला स्टेशन अधीक्षक को दिए मीमो के मुताबिक मुस्कान ट्रेन को आता देखकर बच्चों को लेकर ट्रैक पर लेट गई। लोको पायलट ने महिला व बच्चों को ट्रैक पर लेटे देखा तो उसने सीटी बजाने के साथ इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए लेकिन तब तक अबू साद व मुस्कान ट्रेन की चपेट में आ चुके थे। दो साल की बेटी परी को ट्रैक के पास खड़े लोगों ने खींच लिया था। मासूम अबू साद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुस्कान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वह मुरादाबाद के एक अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच झूल रही है। तीन मिनट तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। बाद में लोको पायलट ट्रेन लेकर गजरौला की ओर रवाना हो गया। गांव में भी मुस्कान द्वारा उठाए गए कदम को घरेलू कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed