{"_id":"574b48dd4f1c1b7d28109302","slug":"wheat-amroha-wet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम ध्वस्त, पीडीएस के गेहूं की बोरियां भीगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम ध्वस्त, पीडीएस के गेहूं की बोरियां भीगीं
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 30 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आंधी से आवश्यक वस्तु निगम का गोदाम ध्वस्त हो गया। इस दौरान हुई बारिश में गोदाम में रखा सैकड़ों बोरी गेहूं भीग गया। अगले दिन भी बारिश में यह भीगता रहा। जानकारी पर अफसरों में खलबली मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अनाज पर पड़ा मलबा हटवाकर गेहूं को ढंकवाया गया, लेकिन छुट्टी होने से भीगी बोरियों की गिनती का कार्य नहीं हो सका है।
कस्बे के मोहल्ला जोई में आवश्यक वस्तु निगम का भंडार है। यहां से जोया ब्लाक की 155 ग्राम पंचायतों के राशन डीलर अनाज उठाते हैं। गोदाम से अनाज उठाने के बाद हर माह ब्लाक के उपभोक्ताओं को वितरित किया जाता है।
गोदाम में हर समय दस हजार क्विंटल अनाज का भंडारण रहता है। शनिवार रात आई आंधी के कारण गोदाम ध्वस्त हो गया। इस पर पड़ी टीन आंधी से उड़ गई। गोदाम की छत पर पड़ी टीन उखड़ जाने से इसमें रखा अनाज रात भर बारिश से भीगता रहा। दिन में भी किसी ने सुध नहीं ली। अनाज की सैकड़ों बोरियां बारिश से भीग कर खराब हो गईं। गरीबों को बांटने के लिए रखा गया अनाज नष्ट हो गया।