फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wheat amroha wet

गोदाम ध्वस्त, पीडीएस के गेहूं की बोरियां भीगीं

Mon, 30 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 30 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
wheat amroha wet
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 आंधी से आवश्यक वस्तु निगम का गोदाम ध्वस्त हो गया। इस दौरान हुई बारिश में गोदाम में रखा सैकड़ों बोरी गेहूं भीग गया। अगले दिन भी बारिश में यह भीगता रहा। जानकारी पर अफसरों में खलबली मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अनाज पर पड़ा मलबा हटवाकर गेहूं को ढंकवाया गया, लेकिन छुट्टी होने से भीगी बोरियों की गिनती का कार्य नहीं हो सका है।

कस्बे के मोहल्ला जोई में आवश्यक वस्तु निगम का भंडार है। यहां से जोया ब्लाक की 155 ग्राम पंचायतों के राशन डीलर अनाज उठाते हैं। गोदाम से अनाज उठाने के बाद हर माह ब्लाक के उपभोक्ताओं को वितरित किया जाता है। 
विज्ञापन


गोदाम में हर समय दस हजार क्विंटल अनाज का भंडारण रहता है। शनिवार रात आई आंधी के कारण गोदाम ध्वस्त हो गया। इस पर पड़ी टीन आंधी से उड़ गई। गोदाम की छत पर पड़ी टीन उखड़ जाने से इसमें रखा अनाज रात भर बारिश से भीगता रहा। दिन में भी किसी ने सुध नहीं ली। अनाज की सैकड़ों बोरियां बारिश से भीग कर खराब हो गईं। गरीबों को बांटने के लिए रखा गया अनाज नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed