{"_id":"6653a0c3da364297fc0c0a14","slug":"whatever-we-are-today-is-the-contribution-of-this-college-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-119278-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज जो भी कुछ हम है, वो सब इसी कॉलेज की देन है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज जो भी कुछ हम है, वो सब इसी कॉलेज की देन है...
विज्ञापन
अमरोहा। आज जो भी कुछ हम है,वो सब इसी कॉलेज की देन है, उक्त उदगार जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में पुरातन छात्र परिषद के बैनर तले पूर्व छात्र मिलन समारोह के आयोजन में परिषद के अध्यक्ष और जगदीश सरन हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जीपी सिंह ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में शामिल डॉ जमशेद कमाल, प्रधानाचार्य आईएम इंटर कालेज ने काॅलेज के बीते हुए दिनों का याद कर बेहतरीन गजलें पेश कीं। कार्यक्रम में पुरातन छात्र परिषद के संरक्षक प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के दरवाजे सभी के लिए आज भी खुले हैं। कॉलेज आप सभी के सहयोग से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। परिषद के संयोजक व पूर्व महामंत्री छात्र संघ सुधांशु विश्नोई ने कहा कि महाविद्यालय ने अनुशासन के रूप में हमें ऐसा मंत्र दिया है, जो जीवन में बहुत काम आ रहा है। परिषद के महामंत्री डॉ. संजय जौहरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, केजीके महाविद्यालय ने बताया कि मुझे इस कॉलेज से विशेष लगाव है। मुझे यह कॉलेज मेरे घर जैसा लगता है। कवयित्री पूजा शुक्ला ने अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
संचालन शीवान कादरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के पूर्व छात्र योगेश जैन, मंत्री महाविद्यालय प्रबंध समिति व प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. मोहित कुमार, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार, मोहम्मद अहमद जैदी, अरविंद आदि मौजूद रहे।