फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles will run for three hours due to widening

चौड़ीकरण के चलते तीन घंटे रेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run for three hours due to widening
जाम के चलते जोया चौराहे पर बेतरतीब खड़े वाहन। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। चौड़ीकरण के चलते बारिश के बाद सोमवार को जोया में हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में पिछले करीब दो वर्षों से हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हाईवे को फोर से सिक्स लेन का किया जा रहा है। जिसके चलते हाईवे पर जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहा है। जोया में ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस कारण वाहन गलत साइड निकलने लगते हैं। सोमवार को बारिश के बाद करीब तीन बजे जोया चौराहे से लेकर श्योनाली तक जाम की स्थिति बनी गई। दिल्ली और मुरादाबाद की दिशा से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उधर, जोया और संभल चौरहे पर दूसरी दिशाओं से आने वाले वाहन बेतरतीब घुस आए। इसके बाद जाम और भीषण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाते हुए यातायात सुचारू कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। शाम करीब सात बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। जाम पूरी तरह खुलने के बाद पुलिस और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed