फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Exercise caution while bursting firecrackers; do not leave children unattended: SP

पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले न छोड़ें : एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Exercise caution while bursting firecrackers; do not leave children unattended: SP
अमरोहा। दीपावली पर खुशियों के बीच कोई हादसा न हो, इसके लिए अमरोहा पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते हुए सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पटाखे हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर जलाएं। बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। उनके साथ किसी वयस्क का होना जरूरी है। पटाखे जलाने के स्थान पर पानी और बालू की व्यवस्था रखें। दीपक और मोमबत्ती ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें। बंद कमरों, घरों के अंदर और वाहनों में पटाखे न जलाएं। पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास आतिशबाजी न करें। पटाखे हाथ में पकड़कर न जलाएं और न ही दूसरों की ओर फेंकें। ढीले और सिंथेटिक कपड़े पहनकर पटाखे जलाने से भी बचें। एसपी ने आपात स्थिति में फायर सर्विस के 101 और पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed