Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: 7-Year-Old Girl Dies 10 Minutes After Taking Medicine from Quack

यूपी: झोलाछाप डॉक्टर की पुड़िया बनी जानलेवा, खाने के 10 मिनट बाद अकड़ गए हाथ-पांव; बच्ची की हुई मौत

Wed, 04 Nov 2026 03:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 04 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

अमरोहा के झोलाछाप डॉक्टर की पुड़िया जानलेवा बन गई। खाने के 10 मिनट बाद बच्ची की मौत हो गई। अमरोहा के मंडी धनौरा पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में इलाज करने वाले को पकड़ लिया। अमरोहा जिले में झोलाछाप के कारण 24 घंटे में जान जाने की दूसरी घटना है।

विज्ञापन
Amroha: 7-Year-Old Girl Dies 10 Minutes After Taking Medicine from Quack
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा के गांव चुचैला कलां में झोलाछाप की दवा की पुड़िया सात साल की बच्ची रजिया के लिए जानलेवा बन गई। सोमवार रात गले में दर्द होने पर परिजन उसे गांव के मेडिकल स्टोर पर ले गए, वहां चिकित्सक की तरह इलाज करने वाले स्टोर संचालक ने गोलियां पीसकर दवा की पुड़िया दी। 
विज्ञापन


इसके 10 मिनट बाद बच्ची की तबीयत और बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। धनौरा पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक दिन पहले रविवार रात आदमपुर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर मिश्री में झोलाछाप के लगाए इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ने से किसान नेत्रपाल (38) की जान चली गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

चुचौला कलां में जान गंवाने वाली राजिया (सात) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। मजदूरी करने वाले उसके पिता राशिद ने बताया कि सोमवार रात रजिया को गले में दर्द की समस्या पर गांव में खुद के मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर की तरह इलाज करने वाले नूर मोहम्मद को दिखाया। 
विज्ञापन

वहां बच्ची को पुड़िया में पीसकर दवा दी गई। इसके 10 मिनट बाद बेटी के मुंह से झाग आने लगे और हाथ-पांव अकड़ गए। इस पर मंडी धनौरा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के शव के साथ राशिद ने गांव लौटकर जब आरोपी से शिकायत की तो उसने व साथ जुटे लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इससे कुछ देर दोनों पक्षों के बीच बहस और हंगामा होता रहा। हालांकि देर रात गांव के कुछ लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। 

बाद में राशिद ने पुलिस से शिकायत कर दी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शिकायत मिलते ही बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धनौरा के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नूर मोहम्मद को हिरासत में ले लिया है। 

सीएमओ ने मांगी रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि धनौरा क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से बच्ची की मौत के मामले में सीएचसी प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। 
इस बाबत पूछने पर सीएचसी अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि वह अभी लखनऊ में हैं। लौटकर मामले को गंभीरता से दिखवाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed