Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Natthu Singh re-elected as president in the new executive committee of Arya Samaj

Amroha News: आर्य समाज की नई कार्यकारिणी में नत्थू सिंह फिर चुने गए प्रधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Natthu Singh re-elected as president in the new executive committee of Arya Samaj
अमरोहा। आर्य समाज अमरोहा के वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नत्थू सिंह को प्रधान, अभय आर्य को मंत्री और अंकुर अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभासदों ने गत वर्ष की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनः अनुमोदन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिवेशन का शुभारंभ विश्व कल्याण यज्ञ से हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज पूठ के प्रबंधक स्वामी अखिलानंद महाराज रहे। मुख्य यजमान निर्मल विरमानी व सुरेश विरमानी, अंजू आर्या व विनय प्रकाश आर्य, डॉ. निधि अग्रवाल व प्रो. अनिल रायपुरिया तथा तूलिका आर्य व अभय आर्य ने आहुति दी। इसके बाद दयानंद सभागार में अधिवेशन हुआ।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में सुरेश विरमानी वरिष्ठ उप प्रधान, प्रो. अनिल रायपुरिया उप प्रधान, दिनेश चंद्र रस्तोगी वरिष्ठ उप मंत्री, विजेंद्र पाल सिंह उप मंत्री, विवेक अग्रवाल सहकोषाध्यक्ष, विनय प्रकाश आर्य भू-संपत्ति अधिष्ठाता, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह अंकेक्षक, डॉ. अशोक आर्य स्वागताध्यक्ष, डॉ. दीपक अग्रवाल मीडिया प्रभारी, अनिल जग्गा डिजिटल मीडिया प्रभारी और सुरेंद्र पाल सिंह पुस्तकालयाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री अभय आर्य ने पिछली सभा की कार्यवाही और वर्ष 2024-25 के कार्यों का विवरण दिया। कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने आय-व्यय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि स्वामी अखिलानंद, चुनाव अधिकारी रोहताश सिंह, डॉ. अशोक आर्य, ठाकुर पाल सिंह, हेतराम सागर और नन्हें सिंह ने विचार रखे। उल्लेखनीय सहयोग के लिए विनय प्रकाश आर्य, अंजू आर्य, यशवंत सिंह और अभय आर्य को सम्मानित किया गया। संचालन अभय आर्य ने किया।


इनको बनाया गया सदस्य
मनोहर लाल आर्य, हेतराम सागर, विनय त्यागी, कमलेश चंद्र अग्रवाल, अश्वनी खुराना, अतुल पंडित, कुंवर विनीत अग्रवाल, विशाल गोयल, सलिल नाथ गोयल, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शशि प्रकाश, राजनाथ गोयल, अभय सिंघल, नरेंद्रकांत गर्ग, यशवंत सिंह, मुकेश सागर, अनुज गोयल, विकास गोयल, सुनील गुप्ता, शरद अग्रवाल, रमेश विरमानी, गौरव कपूर, सुधीर नारायण, संजीव रस्तोगी, अजय चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश खुराना, विवेक खंडेलवाल, वरुण माहेश्वरी, रवि माहेश्वरी, अंकित बंसल, कपिल अग्रवाल, सुभाष दुआ, निखिल अग्रवाल, राहुल कुमार, संदीप अग्रवाल, राहुल मोहन माहेश्वरी, अतुल कुमार शर्मा और डॉ. जगत सिंह को अंतरंग सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed