{"_id":"6aea4c84205b24b63e0088d2","slug":"municipal-board-meeting-projects-ranging-from-road-and-drain-construction-to-water-supply-to-be-undertaken-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177094-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड बैठक : सड़क-नाली निर्माण से लेकर जलापूर्ति तक होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड बैठक : सड़क-नाली निर्माण से लेकर जलापूर्ति तक होंगे काम
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सड़क, नाला-नाली निर्माण, पेयजल, पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में नगर की मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
मंगलवार को स्व. चेतन चौहान सभागार में पालिकाध्यक्ष शशि जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न मोहल्लों में सड़क निर्माण, नालों-नालियों की मरम्मत, जलापूर्ति, पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था के प्रस्ताव रखे गए। सभासदों की चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए गए। विकास कार्य प्राथमिकता से कराने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया गया।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य एवं पालिका बोर्ड के पदेन सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का विशेष स्वागत किया गया। रिकॉर्ड मतों से दोबारा जीतने पर उन्हें सम्मानित किया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष शशि जैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, गिरीश त्यागी, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र ढिल्लों सहित निर्वाचित व नामित सभासद और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।