{"_id":"65b20a33220544869a04c5a5","slug":"up-bsp-district-president-s-only-son-dies-due-to-heart-attack-in-amroha-chaos-among-family-members-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर पर बैठ सबके साथ कर रहे थे बात.. फिर अचानक गिर पड़े, बसपा जिलाध्यक्ष के एकलौते बेटे की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर पर बैठ सबके साथ कर रहे थे बात.. फिर अचानक गिर पड़े, बसपा जिलाध्यक्ष के एकलौते बेटे की हार्ट अटैक से मौत
Thu, 25 Jan 2024 12:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:44 PM IST
सार
अमरोहा के बसपा जिलाध्यक्ष के एकलौते बेटे कांति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के दौरान वह परिजनों के साथ घर पर बैठकर बात कर रहे थे। वह स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले अमरोहा के निवासी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह के लैब टेक्नीशियन बेटे कांति (38) की बुधवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। जानकारी मिलते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और परिचितों की भीड़ जुड़ गई।
विज्ञापन
तमाम लोग ढांढस बंधाने पहुंचे। सोमपाल सिंह बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वर्तमान में अमरोहा के बसपा के जिलाध्यक्ष हैं। उनके परिवार में पत्नी हंसवती के अलावा एक बेटा कांति उर्फ पिंटू था।
विज्ञापन
वह परिवार संग जोया रोड स्थित चिड़िया बाग में रहते हैं। कांति की शादी हो चुकी थी, उनके परिवार में पत्नी साक्षी और दो बच्चे हैं। कांति स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नौगांवा सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही थी।
विज्ञापन
रोज की तरह बुधवार को भी कांति ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटे थे। रात करीब नौ बजे परिवार के सदस्यों के साथ घर पर बैठे हुए थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत हुई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
तुरंत ही परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि कांति की पत्नी मेरठ में परीक्षा देने गई हुई थीं। जब इसकी जानकारी बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की हुई तो तमाम लोग ढांढस बंधाने पहुंचे। बता दें कि अमरोहा में हार्ट अटैक लगातार जानलेवा बन रहा है।
विशेषकर युवा वर्ग के हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को भी अमरोहा में युवा व्यवसायी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।