फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uncontrolled truck overturns, four workers injured

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चार मजदूर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturns, four workers injured
हसनपुर के झुरेरी के नजदीक पलटा ट्रक। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव झुरेरी के नजदीक अनियंत्रित होकर बजरपुट से भरा ट्रक पुलिया से गिर पलट गया। ट्रक के नीचे चार लोग दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों ग्रामीणों को सकुशल बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरूवार सुबह को बजरपुट भरा एक ट्रक हसनपुर से झुरेरी लिंक मार्ग पर जा रहा था। पुलिया पर रास्ता संकरा होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो कर नीचे पलट गया। जिसमें बैठे मोहम्मद भूरे पुत्र राविर, कय्यूम पुत्र सद्दीग, गुलफाम पुत्र हुकूमत निवासी डिडौली और फहीम पुत्र कलुआ निवासी हैबतपुर घायल हो गया। ट्रक पलटने से चारों लोग ट्रक में फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि यहां एक बड़ा हादसा टल गया। जिस तरह से ट्रक पुलिया से करीब आठ नौ फीट नीचे गिरकर पलटा। हादसा बड़ा भी हो सकता था। ट्रक की चपेट में कोई राहगीर भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed