फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two sentenced to life imprisonment for shooting a farmer for robbery

Amroha News: लूट के लिए किसान को गोली से उड़ाने के मामले में दो को उम्रकैद

Sun, 18 May 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 18 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two sentenced to life imprisonment for shooting a farmer for robbery
अमरोहा। लूट का विरोध करने पर किसान की हत्या करने वाले दो लुटेरों को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एक लुटेरे दूसरे अपराध में जेल में बंद था, जबकि दूसरा जमानत पर था। न्यायालय का फैसला आने के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह घटना करीब दस साल पहले नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में हुई थी। बछरायूं थानाक्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में रहने वाले असलम 2 जून 2015 को अपने बेटे फईम के साथ पशु बेचकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान फईम मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि असलम पीछे बैठे हुए थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा धनौरा रोड स्थित कुरी गांव को जाने वाली सड़क पर पहुंची, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मोटरसाइकिल रुकवाना का प्रयास किया तो फईम ने बाइक दौड़ा दी। तभी बाइक चलाने वाले बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली मारने की कोशिश की तो फईम ने तमंचा पकड़ लिया। छीनाझपटी के दौरान फईम की बाइक गिर गई। तभी दूसरे बदमाश ने फईम के सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तभी बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भाग निकले। इस मामले में असलम ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बोरा बोरी गांव के रहने वाले फुरकान और गजरौला थानाक्षेत्र के कसेरवा गांव के रहने वाले जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

लुटेरा जीशान किसी दूसरे अपराध में जेल में बंद था। जबकि फुरकान जमानत पर था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र गर्ग पैरवी कर रहे थे। शनिवार को न्यायालय ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की और साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर लुटेरे फुरकान और जीशान को दोषी करार दिया। साथ ही दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई और दस-दह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed