फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two cars collide on Zoya flyover, five friends injured

Amroha News: जोया फ्लाईओवर पर दो कारों में भिड़ंत, पांच दोस्त घायल

Mon, 14 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide on Zoya flyover, five friends injured
अमरोहा। जोया फ्लाईओवर पर रविवार तड़के करीब तीन बजे दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच दोस्त घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे के बाद वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सावन के सोमवार के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। हापुड़ शहर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी अनुज सिंह दोस्त आशीष, आशुतोष, रोहित व प्रियांशु के साथ वैगनआर कार से उत्तराखंड के करौली धाम जा रहे थे। कार अनुज चला रहे थे। दोनों लेन के वाहनों को वनवे प्लान के तहत पास कराया जा रहा था। पुलिस के अनुसार जोया फ्लाईओवर से गुजरते समय मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने वैगनआर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार अनुज, आशीष, आशुतोष, रोहित व प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जोया सीएचसी भर्ती कराया। साथ ही दोनों कारों को सड़क से हटाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में अर्टिगा के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed