{"_id":"5a36ce5b4f1c1bee688c25c7","slug":"two-arrested-for-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते दो गिरफ्तार जेसीबी और दो डंपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते दो गिरफ्तार जेसीबी और दो डंपर जब्त
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर-कपकोट सड़क पर आए बोल्डरों को हटाती जेसीबी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र गांव गंगा चोली में अवैध खनन करते समय पुलिस ने रविवार को जेसीबी और दो डंपर पकड़े। साथ ही दो चालकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जेसीबी का चालक भागने में सफल रहा। इस मामले में लेखपाल की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने तीन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार सुबह को गंगा चोली के निकट कुछ लोग जेसीबी से मिट्टी भर रहे थे। खनन में दो डंपर लगाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डंपर चालक धर्मेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी कॉलोनी काशीपुर जिला उधमसिंह नगर और मुकेश पुत्र पूरन लाल निवासी प्रति बिहार कॉलोनी उत्तम नगर को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि जेसीबी चालक फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी और दोनों डंपर अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस मामले में एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव के आदेश पर लेखपाल इलियास की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने तीनों चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।