फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two and half hour wait for conviction

सजा सुनने के इंतजार में ढाई घंटे बैठे रहे भाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
two and half hour wait for conviction
अमरोहा। शनिवार को सीआरपीएफ जवानों के कातिलों को सजा सुनाने का दिन था। इसका मुझे बेसब्री से इंतजार था। इस दौरान मैं रामपुर में ही था। छुट्टी में परिवार के पास आया था। सजा सुनने के इंतजार में ढाई घंटे रामपुर कचहरी में बैठा रहा। लेकिन बच्चों को स्कूल से लाने में हो रही देरी के चलते बिना सजा सुने घर चला गया। बताया कि साथी से आतंकियों के सजा सुनाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव देहरा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र स्व. कमल सिंह की इन दिनों अलीगढ़ सीआरपीएफ 104 आरएएफ में तैनाती है। जितेंद्र सीआरपीएफ कैंप रामपुर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए आनंद कुमार के बड़े भाई हैं। उनका परिवार सीआरपीएफ कैंप रामपुर में ही रहता है। बारह अक्तूबर को वह छुट्टी पर परिवार के पास रामपुर आए थे। शनिवार को हमले के दोषियों को सजा होनी थी। वह दोपहर साढ़े बारह बजे कचहरी पहुंच गए। जहां आतंकियों के सजा सुनाए जाने का इंतजार करने लगे। तीन बजे तक सजा नहीं होने पर वह बच्चों को स्कूल से लेने के लिए चले गए। कमरे पर पहुंचकर दोबारा कचहरी जाने की तैयारी में थे। तभी साथी सीआरपीएफ जवान ने उन्हें फोन पर चार आतंकियों को फांसी सजा की खबर सुनाई। जितेंद्र सिंह ने बताया कि चार आतंकियों को फांसी की सजा सुनाए जाने की जानकारी होने पर उन्होंने सबसे पहले इसकी खबर मां को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed