फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees were mesmerized by the dramatic enactment of the battle between the elephant and the crocodile.

Amroha News: गज-ग्राह की युद्ध लीला देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees were mesmerized by the dramatic enactment of the battle between the elephant and the crocodile.
अमरोहा। रक्षाबंधन के पर्व पर श्री वासुदेव तीर्थ पर हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण वासुदेव सरोवर में गज-ग्राह लीला का जीवंत मंचन रहा। मगरमच्छ और गजराज के बीच हुए युद्ध का दृश्य देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

लीला देखने के लिए शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में महिलाओं ने झूले का आनंद लिया और सौंदर्य प्रसाधन समेत विभिन्न सामानों की खरीदारी की, जबकि बच्चों ने चाट-पकौड़ी का लुत्फ उठाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवस्वरूप टंडन ने बताया कि लीला के दौरान गजराज सरोवर में प्रवेश करते हैं, तभी मगरमच्छ उनका पैर पकड़ लेता है। काफी प्रयास के बाद भी पैर नहीं छूटने पर गजराज भगवान विष्णु को पुकारते हैं। भक्त की पुकार सुनकर भगवान विष्णु सुदर्शन चक्र से मगरमच्छ का सिर काटकर गजराज के प्राण बचाते हैं। उन्होंने बताया कि लीला का उद्देश्य लोगों को भगवान के प्रति भक्ति और निष्ठा का संदेश देना है। यह मंचन वर्षों से रक्षाबंधन पर यहां होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed