फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugar stocks must be cleared within 15 days.

Amroha News: 15 दिनों में निकालना होगा चीनी का स्टॉक, 400 टन से ज्यादा पर होगी सख्त कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sugar stocks must be cleared within 15 days.
अमरोहा। चीनी के बढ़ते स्टॉक को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग ने थोक विक्रेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभागीय टीम ने जिले में पांच थोक विक्रेताओं के यहां पहुंचकर चीनी के स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्धारित सीमा के अनुसार ही स्टॉक रखने और अतिरिक्त चीनी का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। 400 टन से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाजार में पिछले दो सप्ताह से चीनी के दामों में उछाल आया है। इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। चीनी 65 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसकी वजह से बाजार में मिठाई भी महंगी हो गईं। दूसरे खाद्य पदार्थों पर भी महंगाई बढ़ी है। इस महंगाई का असर सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

चीनी के बढ़ते दामों को लेकर शासन और प्रशासन ने सख्ती की है। पिछले दिनों डीएम ने निर्देश दिए थे कि 400 टन से अधिक चीनी का भंडारण नहीं किया जाएगा। अगर किसी थोक विक्रेता के यहां पर चीनी का ज्यादा स्टॉक मिला तो कार्रवाई की जाएगी। टीम ने जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख भी देखे। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में चीनी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सूत्रों की मानें तो बाजार में चीनी की डिमांड कम हो रही है। जिससे आने वाले दिनों में कयास लगाए जा रहे हैं कि चीनी के दामों में कमी आएगी।
जिला विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि अपने यहां पर चीनी के स्टॉक को हर 15 दिन में निकालना जरूरी है। इससे ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते। गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है,लेकिन अभी तक किसी गोदाम पर मानक से ज्यादा चीनी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed