फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Special cleanliness drive in fever-affected villages starting today.

Amroha News: बुखार प्रभावित गांवों में आज से विशेष सफाई, दवाओं का भी होगा छिड़काव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive in fever-affected villages starting today.
अमरोहा/जोया। बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में रोकथाम की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार से गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ मच्छरों और संक्रमण की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में निगरानी रखेंगी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल और सीएचसी में 10-10 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक के मुजाहिदपुर और टिकिया फतेहपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए। इनमें मुजाहिदपुर से 12 और टिकिया फतेहपुर से नौ मरीजों के नमूने शामिल हैं। सैंपल डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संभावित बीमारियों की जांच के लिए भेजे गए हैं। दोनों गांवों में जल्द दवाओं का छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

जोया सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उवैस ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर एडीओ पंचायत से वार्ता की गई है। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गांवों में छिड़काव कराया जाएगा। सीएचसी में मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। बुखार या मच्छरजनित बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed