फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   City residents plagued by monkeys; cutouts of langurs and dogs placed outside shops.

Amroha News: बंदरों से परेशान नगरवासी, दुकानों के बाहर लगाए लंगूर-कुत्तों के कटआउट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
City residents plagued by monkeys; cutouts of langurs and dogs placed outside shops.
मंडी धनौरा। बंदरों के बढ़ते आतंक से नगरवासी परेशान हैं। बंदर लोगों को काटने के साथ घरों और दुकानों से सामान उठाकर ले जा रहे हैं। इससे बचने के लिए दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों के बाहर लंगूर और कुत्तों के कटआउट लगा दिए हैं, जो बंदरों को भगाने में कारगर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के साथ चुचैला खुर्द, पेली तगा, पत्थरकुटी, सुनगढ़ और अम्हेड़ा आदि गांवों में भी बंदरों का आतंक है। सरकारी अस्पताल में रोजाना करीब 20-25 लोग बंदर के काटने पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। करीब 15 दिन पहले पेलीतगा निवासी रहीस अहमद की बंदरों से बचने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई थी। सुनगढ़ में बंदरों ने शरीफन और सईदन नाम की दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

नागरिक और किसान संगठन लंबे समय से प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं, दुकानदारों ने खुद ही उपाय तलाश लिया है। रेस्टोरेंट स्वामी अर्पित रस्तोगी ने दुकान के बाहर लंगूर का कटआउट लगाया है। उनका कहना है कि इसे देखकर बंदर दुकान से दूर रहते हैं। मिष्ठान विक्रेता शंकरलाल सैनी ने कुत्ते और लंगूर के कटआउट लगाए हैं। उनका कहना है कि बंदरों से होने वाले नुकसान से बचने में यह उपाय कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर मनोज चौधरी का कहना है कि लंगूर से बंदर डरते हैं। बंदरों को भगाने के लिउ दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम के दौरान भी ऐसा ही प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed