फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck driver beaten up, seriously injured after chair broke

कुर्सी टूट जाने पर ट्रक चालक को पीटा, गंभीर रूप से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

होटल पर खाना खाने आए ट्रक चालक के बैठते समय कुर्सी टूट जाने पर दबंगों ने उससे गाली गलौज कर मारपीट की।धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।रहरा थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी कौसिंद्र ट्रक चालक है।

विज्ञापन
Truck driver beaten up, seriously injured after chair broke

विस्तार

होटल पर खाना खाने आए ट्रक चालक के बैठते समय कुर्सी टूट जाने पर दबंगों ने उससे गाली गलौज कर मारपीट की। धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी कौसिंद्र ट्रक चालक है। सोमवार की रात नौ बजे वह ट्रक लेकर गजरौला आया। हाईवे किनारे होटल पर खाना खाने रुक गया। उसका कहना है कि होटल में पड़ी कुर्सी पर बैठते समय कौसिंद्र से कुर्सी टूट गई। जिस पर होटल में काम कर रहे सत्येंद्र व हरीश और एक अन्य ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसका मोबाइल गिर कर टूट गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घायल के भाई विकास देव की तहरीर पर थाना पुलिस ने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पाल निवासी सत्येंद्र, हरीश व एक उनके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed