फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traveling on the highway becomes expensive, toll increased

Amroha News: हाईवे पर सफर हुआ महंगा, टोल बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Traveling on the highway becomes expensive, toll increased
अमरोहा। नए वित्तीय वर्ष में वाहन चालकों का हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे पर भले ही सुविधाओं में बढ़ोतरी न की गई हो लेकिन एक अप्रैल से आना-जाना महंगा कर दिया गया है। टोल टैक्स की बदली हुई दरें आज यानी रविवार रात की आधी रात से लागू हो गई हैं। एनएच-9 पर स्थित जोया टोल पर पांच से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे के बीच टोल टैक्स में एक अप्रैल से टैक्स में पांच से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई हैं। कार, जीप व वैन की वापसी पर पांच तो बड़े वाहनों में 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही मासिक पास में भी 15 रुपये बढ़ेंगे। पास अब 330 रुपये की बजाए 340 रुपये में बनेगा। ये बढ़ी दरें केवल फास्टैग धारकों पर ही लागू होगी। बगैर फास्टैग वाले वाहन चालकों को एक तरफ का दोगुना चार्ज देना होगा। बताया कि जोया टोल प्लाजा से औसतन छोटे बढ़े 20 हजार वाहन रोज निकलते हैं।
विज्ञापन

-----------------
टोल बढ़ा सुविधाएं नहीं
लोगों का कहना है कि एनएच-9 पर इतना महंगा टोल लेने के बाद भी सुविधाएं न के बराबर हैं। हाईवे पर न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही अन्य कोई सुविधा। इफ्तेखार सैफी एडवोकेट का कहना है कि टोल बढ़ाया जा रहा है तो यात्रियों और वाहन मालिकों के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध करानी चाहिए। जब से हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य हुआ है। तभी से अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। टोल बढ़ाने से पहले क्षतिग्रस्त हाईवे को ठीक कराना चाहिए। हाईवे पर जगह-जगह कट बने हैं। टोल प्लाजा के अलावा कहीं भी लाइट की व्यवस्था नहीं है। टोल प्लाजा पर लाइन लगने की समस्या भी अभी खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
रात में गश्त नहीं करती एनएचएआई की टीम
भाकियू नेता चौधरी दिवाकर सिंह ने बताया कि हर जगह सरकार लोगों का शोषण कर रही है। स्थिति ये है कि टोल टैक्स बढ़ाने पर तो जोर दिया जा रहा है और सरकार ने बढ़ा भी दिया है। लेकिन जोया के टोल प्लाजा पर लोगों के लिए कोई सहूलियत नहीं है। इतना जरूर है कि टोल प्लाजा को पहले के मुकाबले और बेहतर ढंग से तैयार किया जा रहा है। ठेकेदार और एनएचएआई से जुड़े अधिकारियों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है लेकिन जैसे टोल टैक्स बढ़ाया जा रहा है वैसे लोगों को सहूलियत भी मिलनी चाहिए। जोया टोल प्लाजा की स्थिति ये है कि रात में एनएचएआई की टीम अपने टोल टैक्स क्षेत्र में गश्त नहीं करती है। हाईवे होने पर ट्रेन की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। अगर कोई हादसा हो जाए तो कई बार निजी क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों का हटाया जाता है।
----------
पुराना टोल टैक्स
वाहन-----------------------एक तरफ से------दोनों तरफ से
कार------------------------70------------100
पिकअप-मिनी बस--------------110-----------165
ट्रक-बस---------------------230----------345
तीन धुरी वाले वाहन-------------250----------370
चार से छह धुरी वाले वाहन-------- 360---------540
सात या उससे अधिक धुरी वाले वाहन- 440---------650
------------------------
नया टोल टैक्स
वाहन-------------------एक तरफ से-----दोनों तरफ से
कार--------------------70-----------105
पिकअप-मिनी बस----------115----------170
ट्रक-बस-----------------235---------355
तीन धुरी वाले वाहन---------260---------385
चार से छह धुरी वाले वाहन----370---------555
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed