{"_id":"64d2a59a90410b182e0436e9","slug":"trauma-center-to-be-built-in-gajraula-cmo-sent-proposal-again-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-2551-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला में बनेगा ट्रॉमा सेंटर, सीएमओ ने दोबारा भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला में बनेगा ट्रॉमा सेंटर, सीएमओ ने दोबारा भेजा प्रस्ताव
Wed, 09 Aug 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। नेशनल हाईवे किनारे ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने दोबारा प्रस्ताव बनाकर डीएम के माध्यम से शासन को भेज दिया है। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा भी ट्रॉमा सेंटर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य से गुहार लगा चुके हैं। ट्रॉमा सेंटर बन जाने के बाद उपचार के अभाव में किसी घायल की जान नहीं जाएगी। इसके अलावा घायलों को मुरादाबाद या मेरठ ले जाना नहीं पड़ेगा।
गजरौला को जिले का केंद्र बिंदू माना जाता है। रजबपुर, हसनपुर के आस पास और ब्रजघाट तक हादसे में घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया जाता है। मगर यहां पर सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण घायलों को रेफर कर दिया जाता है। कई बार देखने में आया कि हादसे में घायल को समय पर उचित उपचार नहीं मिला। जिसके चलते उसकी जान चली गई। हाल का ही मामला है। 31 जुलाई की रात चौहानपुरी मोहल्ला निवासी लोकेश रेलवे लाइन पर गंभीर हालत में मिला था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन रेफर कर दिया गया। मेरठ तक ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। लोगों का कहना था कि उसे समय पर उपचार मिल जाता तो रक्तस्राव नहीं होता और उसकी जान बच जाती। हादसों को देखते हुए गजरौला क्षेत्र में बीते काफी समय से ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने की मांग की जा रही है। अब डीएम राजेश कुमार त्यागी ने सीएमओ डॉ. एसपी सिंह को गजरौला में ट्रॉमा सेंटर की बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। जिस पर सीएमओ ने गजरौला के इर्द गिर्द ट्रॉमा सेंटर का प्रस्ताव बना कर भेजा है।