{"_id":"699a1590777455341501e0dd","slug":"today-a-special-campaign-will-be-run-at-all-the-booths-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-157931-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज जिले में सभी बूथों पर चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज जिले में सभी बूथों पर चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
अमरोहा। आज यानि रविवार को जिले में सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो वह फार्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है और कटवा सकता है। 1 जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा अपना वोट जरूर बनवाएं।
निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए गए हैं।
इससे पहले 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए गए। इसी कड़ी में रविवार 22 फरवरी को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विशेष अभियान दिवस पर अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम छह जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं है अथवा ऐसे सदस्य जिनकी आयु 1 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो। वह भी फार्म 6 घोषणा पत्र सहित भरवाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा दें, ताकि वोट बन सके।