{"_id":"658352553b64468e370e87ed","slug":"there-is-no-need-for-students-to-be-afraid-become-self-reliant-asp-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-10711-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को डरने की कोई जरूरत नहीं, आत्मनिर्भर बनें: एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को डरने की कोई जरूरत नहीं, आत्मनिर्भर बनें: एएसपी
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस की पाठशाला में अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने शिक्षक बन छात्र-छात्राओं को आत्म सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपना दोस्त समझें। छात्र-छात्राएं अपने मन में कोई बात न रखें। डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ आने वाली किसी भी समस्या को बेझिझक अपने परिजन, शिक्षक और पुलिस के साथ साझा करें।
वह बुधवार को अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में उन्होंने ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्प लाइन नंबर 1090, 100, 108, 101 चलाया जा रहा है। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज करा सकती है। अगर कहीं पड़ोस या रिश्तेदारी में भी किसी महिला का शोषण हो रहा है तो उसकी मदद के लिए तत्काल इसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर पर देनी चाहिए। किसी से डरने घबराने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर जागरूकता पाठ पढ़ाया। कहा कि मोबाइल फोन पर अनचाही कॉल, व्हाट्सएप आदि पर की जा रही अभद्रता की शिकायत पुलिस से करें।
छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कोई भी गलत, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश भेजने से बचें। फेक आईडी से अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकती हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता सब गोपनीय रखा जाता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप कुमार ने किया। इस दौरान इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अपनी सुरक्षा के लिए खुद उठानी होगी आवाज
इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ते अपराध और अपनी सुरक्षा के लिए खुद आवाज उठानी होगी। घटना चाहे छोटी हो या बड़ी, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। अगर लगता है कि कोई गलत तरीके से छू रहा है तो तुरंत विरोध करें। घर के सदस्यों को बताएं, पुलिस से संपर्क करें। अगर विरोध नहीं किया तो बड़ा अपराध हो सकता है। इसलिए बेझिझक होकर अपनी आवाज उठाएं। पुलिस आपके साथ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ऑनलाइन करें शिकायत
एएसपी ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने मन से पुलिस के प्रति जो डर है, उसे खत्म करें। पुलिस आपके सहयोग के लिए है, उसे मित्र मानें। कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में वृहद स्तर पर सुधार हो रहे हैं। डायल 112 जैसी सुविधा इसलिए ही है ताकि घटनास्थल पर पुलिस 10 से 15 मिनट के बीच पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कानून का करना चाहिए सम्मान
कॉलेज प्रधानाचार्य ललित कुमार सिंह ने कहा कि वाकई हम सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए। जो ऐसा करता है वहीं कानून से सम्मान पाने लायक होता है। स्कूल कालेजों में ऐसी पाठशालाओं का आयोजन होते रहना चाहिए। ऐसी पाठशालाओं के आयोजन से कानून का ज्ञान होता है। अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। पुलिस की पाठशाला का आयोजन होने से छात्राओं में नई उर्जा का संचार हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक
एएसपी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है, यह बात उन लोगों से पूछिए जिनके परिजन हादसों में जान खो चुके हैं। नियमों का पालन करने से खुद के साथ ही दूसरों को भी बचाया जा सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं बालिग होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए, तभी वाहन चलाएं।