फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The patient admitted to break the seal in the hospital, the operator was detained

अस्पताल में लगी सील तोड़ भर्ती किए मरीज, संचालक को हिरासत में लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
The patient admitted to break the seal in the hospital, the operator was detained
मंडी धनौरा। नगर की शेरपुर रोड स्थित एक अस्पताल संचालक ने अपने अस्पताल पर सीएमओ द्वारा लगाई गई सील को स्वयं ही तोड़कर वहां रोगियों को भर्ती करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम ने मय पुलिस बल के वहां छापा मारा। अस्पताल में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर । उसके खिलाफ महामारी एक्ट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। एक अन्य अस्पताल को भी दोबारा से सीज किया गया है। अस्पताल से तीन आक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सौभाग्य प्रकाश ने नगर की शेरपुर रोड स्थित एक अस्पताल पर छापा मारा था। वहां कई रोगियों का उपचार चल रहा था। एंटीजन जांच की गई तो वहां तीन रोगी व एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बिना अनुमति कोरोना संक्रमित रोगियों का उपचार व अधिकृत चिकित्सक के नहीं पाए जाने पर सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया था। शुक्रवार को एसडीएम मांगेराम चौहान को सूचना मिली कि अस्पताल संचालक ने स्वयं ही सील हटाकर वहां रोगियों का उपचार शुरू कर दिया है। एसडीएम ने पुलिस बल को साथ लेकर छापा मारा तो वहां कई रोगी भर्ती थे। उनमें एक रोगी कोरोना संक्रमित पाया गया। दो रोगियों को आक्सीजन व एक को ब्लड चढ़ाया जा रहा था। एसडीएम मांगेराम चौहान ने अस्पताल को अपनी मौजूदगी में सील करा दिया। अस्पताल पर मौजूद नेपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीएमओ की ओर से नेपाल सिंह के खिलाफ महामारी एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन

किसकी शह पर अस्पताल की सील तोड़ी गई
मंडी धनौरा। अस्पताल संचालक ने आखिरकार किसकी शह पर सीएमओ द्वारा लगाई गई सील को हटाकर वहां रोगियों का उपचार करना शुरू कर दिया। लोगों में संचालक के दुस्साहस की चर्चा है। माना जा रहा है कि सीएमओ कार्यालय के किसी चिकित्सक की शह पर ही सील तोड़ने का दुस्साहस किया गया है। दरअसल बीते शनिवार को अस्पताल के बाहर चंद घंटों के उपचार के लिए भारी भरकम बिल बनाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। अभाविप के एक पदाधिकारी के साथ अस्पताल संचालक की बातचीत का एक आडियो क्लिप वायरल हुई थी। आडियो क्लिप में अस्पताल संचालक अभाविप पदाधिकारी से खुलेआम कह रहा था कि वह सीएमओ आफिस में घूस देता है। आडियो वायरल होने के बाद दो मई रविवार को सीएमओ ने मौके पर आकर अपनी मौजूदगी में अस्पताल सील करा दिया था। अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई थी। लेकिन ना तो संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी यूनिवर्सिटी का कौन चिकित्सक आक्सीजन सिलेंडर सप्लाई कर रहा है
मंडी धनौरा। कोरोना महामारी के दौर में जब लोग बगैर आक्सीजन के दम तोड़ रहे हैं। तब इस अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर की कौन निर्बाध आपूर्ति कर रहा है। एसडीएम मांगेराम चौहान ने जब अस्पताल में छापा मारा तो एक निजी यूनिवर्सिटी में तैनात एक चिकित्सक का नाम सामने आया। बताया जाता है कि यूनिवर्सिटी में तैनात एक डाक्टर का नाम अस्पताल के पैनल में लिखा है। एक कर्मचारी ने बताया कि रोगियों को आक्सीजन यूनिवर्सिटी मेें तैनात इस डाक्टर के माध्यम से ही मिल रही है। आक्सीजन का भारी भरकम बिल इस अस्पताल द्वारा वसूल किया जा रहा है। आधी रकम उस डाक्टर के पास पहुंच रही है। एसडीएम मांगेराम चौहान का कहना है कि उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जा रहा है। रोगियों की जान बचाने के लिए प्रशासन कोविड अस्पताल को आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति कर रहा है लेकिन वहां तैनात लोग इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। एसडीएम का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed