फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The murder of a pregnant woman who went to graze animals, fear of rape

पशुओं को चराने गई गर्भवती महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है।आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान की 30 वर्षीय पत्नी रोजाना की तरह शनिवार दिन में करीब तीन बजे पशुओं को चराने जंगल में गई थी। उन्होंने देर रात तक महिला की तलाश लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार दोपहर बाद परिजन समीप स्थित रेहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला के जंगल में तलाश करते गन्ने के खेत में पहुंचे तो महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला।

विज्ञापन
The murder of a pregnant woman who went to graze animals, fear of rape

विस्तार

रहरा थाना क्षेत्र के जंगल में पशुओं को चराने गई 30 वर्षीय गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान की 30 वर्षीय पत्नी रोजाना की तरह शनिवार दिन में करीब तीन बजे पशुओं को चराने जंगल में गई थी। शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने देर रात तक महिला की तलाश लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार दोपहर बाद परिजन समीप स्थित रेहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला के जंगल में तलाश करते गन्ने के खेत में पहुंचे तो महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। हत्या से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई। वह पांच माह की गर्भवती थी। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। सूचना पर रहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार से लापता महिला का शव गन्ने के खेत में मिला है। उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - सतीश चंद्र पांडे, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed