{"_id":"645bfc2b9ffb64fc540aa104","slug":"the-mother-daughter-who-lost-their-lives-in-the-accident-were-residents-of-amroha-jpnagar-news-c-15-mbd1028-141853-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा की रहने वाली थीं हादसे में जान गंवाने वाली मां-बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा की रहने वाली थीं हादसे में जान गंवाने वाली मां-बेटी
Thu, 11 May 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा क्षेत्र में हादसे में जान गंवाने वाली मां-बेटी अमरोहा निवासी थीं। बुधवार को परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने शव देखकर मृतकाओं की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मंगलवार की रात करीब 8 बजे पाकबड़ा में विल्सोनिया स्कॉलर्स होम के सामने दो महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही टाटा मैजिक ने सड़क पार कर रहीं महिलाओं को टक्कर मार दी थी। उसके पीछे से आ रहे ट्रक से भी महिलाओं टक्कर मार दी थी। दोनों महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ दिया था। मृतकाओं की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार की सुबह उनके परिजन पाकबड़ा थाने पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शव देखकर महिलाओं की शिनाख्त मां प्रकाशो और बेटी बबली के रूप में की। दोनों अमरोहा के जय ओम नगर निवासी थीं। परिजनों के अनुसार दोनों नया मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में रिश्तेदार को देखने के लिए आईं थीं। यहां से मां बेटी पाकबड़ा में ऑटो से उतरकर विल्सोनिया स्कॉलर्स होम के सामने डिवाइडर कूदकर सड़क पार करके अमरोहा जाने के लिए बस में सवार होने जा रही थीं। हाईवे को पार करते समय हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मां बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार मृतका बबली की शादी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में हुई थी। बबली के तीन बच्चे हैं। बबली का पति से मनमुटाव चल रहा है। जिसकी वजह से बबली अपने बच्चों के साथ अमरोहा में ही रहती थी।