फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The last rites of both the sons took place in the lap of mother Varsha.

Amroha News: मां वर्षा के गोद में हुआ दोनों बेटों का अंतिम संस्कार

Wed, 11 Oct 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The last rites of both the sons took place in the lap of mother Varsha.
अमरोहा। दक्षिण पूर्व दिल्ली मुनिरका में दो बेटों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने वाली वर्षा और दोनों बच्चों के शव सोमवार की रात शकरपुर समसपुर गांव में पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। गांव में मातम पसरा गया। हर कोई मां और दो मासूम बच्चों के चेहरे देखने को बेताब दिखा। मंगलवार को मां वर्षा की गोद में दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार तिगरी गंगा घाट पर किया गया।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव शकरपुर समसपुर निवासी हेमंत शर्मा ने अपनी बेटी वर्षा की शादी वर्ष 2017 में मुरादाबाद निवासी जोगेंद्र शर्मा उर्फ लवकुश के साथ की थी। वर्तमान में जोगेंद्र उर्फ लवकुश व वर्षा बच्चों के साथ मुनिरका स्थित ई-ब्लॉक चौथी मंजिल के फ्लैट में किराए पर रहते थे। उनके पास चार साल का बेटा अभिमन्यु और ढाई साल का एक और बेटा व्यांश है। जोगेंद्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से जोगेंद्र मुरादाबाद स्थित अपने घर चला गया। मुनिरका में वर्षा अपने बच्चों के साथ रुकी हुई थी। इस बीच सुबह के समय जोगेंद्र पत्नी को कॉल करने लगा तो उसका फोन नहीं उठा। काफी देर कॉल करने के बाद उसने पड़ोसियों को खबर दी। पड़ोसियों ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद हैं। संदिग्ध लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो अंदर कालीन पर तीनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। बच्चों के दोनों हाथों की नस कटी थी। इसके अलावा वर्षा ने खुद की नस भी काटी थी। शव के पास एक ब्लेड पड़ा था।
विज्ञापन

आशंका व्यक्त की गई कि इसी ब्लेड से नस काटकर वर्षा ने बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या की। वर्षा के पिता में बताया कि पति जोगेंद्र का पूजा-पाठ में ज्यादा ध्यान था। इसकी वजह से पत्नी व बच्चों पर भी ध्यान नहीं देता था। इस बात पर दोनों के बीच तनाव रहता था। वर्षा डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थी। इतना ही नहीं ससुराल वाले भी वर्षा को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वर्षा ने मैथमेटिक्स से एमएससी किया था। वह परिवार की सबसे ज्यादा होनहार बेटी होने के साथ ही सभी की लाडली भी थी। परिजनों के मुताबिक एक महीना पहले वर्षा ने मोबाइल पर परिजनों से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान वर्षा ने 6 अक्तूबर को अपनी जिंदगी का आखिरी दिन बताया था। शादी के कुछ समय बाद से ही वर्षा को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दो बेटे अभिमन्यु व व्यांश को जन्म देने के बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। जिसके चलते दो साल पहले वर्षा को पति के साथ दिल्ली जाना पड़ा था। मृतका के पिता हेमंत शर्मा आरोपी ससुराल वालों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed