फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The issue of getting rid of stray animals raised in Panchayat of Bhakiyu Shankar

Amroha News: भाकियू शंकर की पंचायत में उठा छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने का मुद्दा

Tue, 29 Aug 2023 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The issue of getting rid of stray animals raised in Panchayat of Bhakiyu Shankar
रहरा (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन शंकर की सोमवार को रहरा में मासिक पंचायत हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद भी प्रशासन छुट्टा पशुओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उसी का नतीजा है कि आए दिन सांड़ लोगों की जान ले रहे हैं। किसानों से सांड़ों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि गुरैठा में नंदी अभ्यरण केंद्र में सांड़ों को पकड़कर संरक्षित किया जाए। हिंसक सांड़ों के हमले में मारे गए किसानों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की जाती है। किसानों के कृषि बिजली माफ करने के साथ किसानों के ट्यूबवेल पर विद्युत विभाग के द्वारा जबरदस्ती लगाए जा रहे मीटर को हटवाने की मांग की। कहा कि अधिकारी किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे। किसानों की अनदेखी की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। बरसात और बाढ़ से तबाह हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। बैठक में किसानों से दो सितंबर को अतरासी में होने वाली महापंचायत में चलने की अपील की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला संरक्षक धर्मवीर सिंह, शीशपाल सिंह, दाताराम सिंह, राकेश, हेमराज, कमल सिंह, धनपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, नदीम अली, सियाराम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन



------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed