{"_id":"690d0bcd22f0bc222a043a31","slug":"the-fourth-accused-in-the-farmers-murder-case-surrendered-in-court-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151063-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान की हत्या के चौथे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान की हत्या के चौथे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
Fri, 07 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। किसान अभिषेक हत्याकांड चौथे 25 हजार के इनामी हत्यारोपी गुड्डू को देहात थाना पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं, दावत का आयोजन करने वाला नगरपालिका का ठेकेदार भी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिससे परिजनों में रोष है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्यारोपियों के हमसाज होने का आरोप लगाया था। पुलिस हत्यारोपी अनुज व हरविंद्र के अलावा 25 हजार के इनामी तीसरे हत्यारोपी मनोज को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
12 अक्तूबर की शाम नगर पालिका से जुड़े ठेकेदार निरंजन ने मुनव्वरपुर निवासी समरपाल सिंह चौहान के श्रीभारत मशीनरी स्टोर परिसर में दावत का आयोजन किया था। इसमें हाशमपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए थे। दावत में हाशमपुर निवास किसान अभिषेक भी आए थे। उनके गांव का ही अनुज भी साथियों के साथ दावत में आया था। अभिषेक व अनुज के बीच करीब दस साल से रंजिश थी। इस बीच अभिषेक ने अनुज पर तंज करते हुए पूर्व में हुई घटना का उलाहना दिया था। यह बात अनुज को नागवार गुजरी और अनुज ने हरविंदर व मनोज के साथ योजना बनाकर अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी भाग गए थे। अभिषेक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही अनुज और मनोज पर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का शक जताया था। पुलिस ने आरोपी अनुज, हरविंदर व मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि देहात थाना पुलिस को छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस हत्या करने के षड्यंत्र में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आक्रोशित परिजनों ने देहात थाना पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सात नवंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी थी।