फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The dispute of money transactions going on for years settled by swearing in the temple

मंदिर में कसम खाकर निपटा वर्षों से चल रहा रुपये के लेनदेन का विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The dispute of money transactions going on for years settled by swearing in the temple
अमरोहा। वर्षों से चल रहा रुपये का लेनदेन का विवाद डिडौली कोतवाली के मंदिर में कसम खाने के साथ निपट गया। दोनों पक्ष सहमत हो गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर माफी गांव के दो पक्षों में कई वर्षों से रुपये के लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते थे। ऐसे में गांव में माहौल खराब होने की हालात बने रहते थे। शनिवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में तय हुआ कि जो मंदिर में ईश्वर की कसम खाएगा, उसकी बात मानी जाएगी। तभी एक पक्ष ने कोतवाली में बने मंदिर में ईश्वर की कसम खा ली। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने 1.82 लाख रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी सहमति से लिखित में दी। इसके बाद दोनों बिना किसी शिकवा-शिकायत के घर लौट गए। पुलिस ने भी भविष्य में लड़ाई-झगड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की नसीहत दी। वर्षों से चल रहा विवाद निपटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed