फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The death of the teacher who fell on the floor after slipping in the house

घर में फिसलकर फर्श पर गिरी शिक्षिका की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
The death of the teacher who fell on the floor after slipping in the house
घर में अचानक पैर फिसलने पर महिला शिक्षक फर्श पर गिर गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार निवासी व्यापारी मोहित अग्रवाल की पत्नी शिल्पी गोयल (38) क्षेत्र के गांव डगरौली में प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैैनात थीं। बताते हैं कि बुधवार तड़के करीब पांच बजे मोहित अग्रवाल माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए गए थे। उनके जाने के बाद घर का दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद शिल्पी गोयल अंदर घर में आ गईं। इसी दौरान वह किसी तरह से फिसल कर फर्श पर गिर पड़ीं। करीब दो घंटे बाद सो कर उठे उनके बेटी-बेटा एवं सास ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में निजी चिकित्सक को दिखाया गया। जिसने मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर गणमान्य लोगों, शिक्षकों ने घर पर पहुंचकर सांत्वना दी। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

फर्श पर गिरकर हुई शिक्षिका की मौत की खबर में बरतें सावधानी
- फर्श पर पानी नहीं छोड़ना चाहिए।
- थोड़ा सा पानी फैलने पर सतर्कता दिखाते हुए उसे कपड़े से पोंछ देना चाहिए।
- बुजुर्गों को बाथरूम तक पकड़ कर ही पहुंचाना चाहिए।
- बुजुर्गों को बाथरूम तक अकेले जाने देना नहीं चाहिए।
- घर में यदि कुछ भी फर्श पर कुछ बिखर जाए। जिससे फिसलन पैदा हो सकती है। उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed