फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Temperature decreased by one degree, no heat and humidity

Amroha News: तापमान एक डिग्री घटा, गर्मी और उमस नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Temperature decreased by one degree, no heat and humidity
अमरोहा। दिन निकलते ही धूप के तेवर तीखी हो रहे हैं। मानो त्वचा झुलस रही हो। सोमवार के बाद मंगलवार को भी यही हाल रहा। हालांकि, मंगलवार को तापमान एक डिग्री गिरकर 43 डिग्री पर पहुंच गया। बावजूद इसके गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। बीच-बीच में बादल भी छाए, लेकिन गर्मी और लू से लोग बेचैन नजर आए।
विज्ञापन

जून का दूसरा सप्ताह समाप्त होने को है, लेकिन भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम की तल्खी को देखते हुए लोग बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, मगर चिलचिलाती धूप और लू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार काे दिन निकलने के साथ ही तेज धूप निकली। दिन बढ़ने के साथ सूरज के तेवर और तीखे होते चले गए। बीच-बीच में सूरज बादलों की ओट में छिपा भी, लेकिन राहत नहीं मिली। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा। गर्मी के चलते हर दिन दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा था। जबकि मंगलवार को एक डिग्री गिरने के साथ 43 पर पहुंचा। दोपहर से शाम तक धूप के तेवर से लोग परेशान रहे तो शाम को उमस ने लोगों को बेचैन होने पर मजबूर कर दिया। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि बुधवार को को सूरज की तपिश के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

-------
लगातार बिगड़ रही लोगों की सेहत
अमरोहा। भीषण गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। सोमवार को जहां जिला अस्पताल डायरिया के मरीजों से फुल हो गया था। वहीं, मंगलवार को कुछ राहत तो दिखाई दी। लेकिन 19 मरीज भर्ती रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह का कहना है कि मंगलवार को 970 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें डायरिया व बुखार के मरीज अधिक थे। बताया कि वार्ड में 19 मरीजों को इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी में सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed