फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tehsil Bar Elections: 4 filed nominations for the post of President, 3 for the post of General Secretary

तहसील बार चुनाव: अध्यक्ष पद पर 4, महासचिव पद पर 3 ने कराया नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Elections: 4 filed nominations for the post of President, 3 for the post of General Secretary
अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सात उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकनपत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

अब अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार भटनागर, चंद्रपाल सिंह, पुष्करलाल गुप्ता, हुक्म सिंह चौहान नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद इकराम, इन्तेखाब नासिर, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद इरशाद, निमित सक्सेना, महासचिव पद के लिए शकील अहमद, विमल किशोर वंदे मातरम, मोहम्मद शजर, संयुक्त सचिव पद के लिए कमरुद्दीन, कय्यूम अली, विक्रम सिंह, मोहम्मद अमजद इदरीसी, दीप सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद इरफान, ज्ञानेंद्र कुमार मित्तल ने अपने- अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 26 दिसंबर को 11 से 2 बजे तक की जाएगी। उसके पश्चात नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 30 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। चुनाव अधिकारी हबीब अहमद, सदस्य यशपाल सिंह, अली वाईज, अशोक चौहान, मोहम्मद शाहरुख ने नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस दौरान आसिफ हसन, रमेश चंद्र गोयल, एसपी सक्सेना, महफूज अली सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed