फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers will have to register their family details on the portal for cashless treatment.

Amroha News: कैशलेस इलाज के लिए शिक्षकों को पोर्टल पर दर्ज करनी होगी परिवार की जानकारी

Fri, 04 Sep 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Teachers will have to register their family details on the portal for cashless treatment.
अमरोहा। वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सरकार की कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षक स्वयं और आश्रित परिवार के सदस्यों का निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर शिक्षक को अपना और परिवार के सदस्यों का विवरण आधार कार्ड समेत दर्ज करना होगा। आवेदन और सत्यापन के बाद ही सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता राम प्रसाद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर विवरण और आधार कार्ड अपलोड करने के बाद आवेदन प्रधानाचार्य या प्रबंधन के पास जाएगा। सत्यापन के बाद इसे जिला विद्यालय निरीक्षक के पास भेजा जाएगा। अंतिम अनुमोदन के बाद शिक्षक योजना के पात्र होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि जिले के सभी वित्तविहीन विद्यालयों से पत्राचार कर आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त 200 से अधिक वित्तविहीन विद्यालय हैं, जिनमें करीब 2500 से 3000 शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय बदलने वाले शिक्षकों के लिए भी व्यवस्था की गई है। विद्यालय छोड़ने पर प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी और पुराने विद्यालय के आधार पर सुविधा बंद हो जाएगी। नए विद्यालय में नियुक्ति के बाद शिक्षक को वहां के प्रधानाचार्य से दोबारा अनुमोदन कराना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा फिर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed