फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sweets distributed to celebrate Modi becoming PM for the third time

Amroha News: तीसरी बार मोदी के पीएम बनने की खुशी में बांटी मिठाई, आतिशबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Sweets distributed to celebrate Modi becoming PM for the third time
अमरोहा। नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने की खुशी में जिले भर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। मिठाई बांटते हुए आतिशबाजी की गई। जमकर डांस कर खुशी का इजहार किया। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

भाजपा जिला पदाधिकारियों की ओर से बंबूगढ़ चौराहे पर स्थित एक स्थान पर आतिशबाजी कर केंद्र में तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी व उनकी कैबिनेट की शपथ लेने पर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला महामंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। देश में आजाद भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई गैर कांग्रेसी पीएम तीसरी बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहा है। राम सिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी, गिरीश त्यागी, मदन गुर्जर, राजेश आर्य, विनोद गोला, अजय कुमार, विनीता सैनी, उषा शर्मा, धीरज खुराना आदि मौजूद रहे। शहर के सराफा बाजार में व्यापारियों ने भी शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान जिला अध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, प्रदेश सचिव अशोक रस्तोगी, संरक्षक कमलेश चंद सर्राफ, पंडित कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर जोया में पुल के नीचे नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय वीर सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ मिठाई वितरित की। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी, सीमा चौधरी, दिवाकर शर्मा, अमित गुप्ता, अंकित दयाल, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। नौगांवा सादात के मोहल्ला अलीनगर कैंप कार्यालय पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने खुशी पर मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भाजपायों ने आतिशबाजी छोड़कर खुशी मनाई
मंडी धनौरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने पर आतिशबाजी छोड़कर अपनी खुशी मनाई। नगर के मुख्य बाजार में शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण का आयोजन भी किया गया था। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी और मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, चंद्रशेखर गर्ग, सुभाष बंसल, अशोक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कमल अग्रवाल, दुलीचंद गिहार, जगत सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed