{"_id":"694316b2132c9f4e2a090517","slug":"students-returning-from-school-were-beaten-up-in-sihali-jagir-leading-to-commotion-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-153644-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिहाली जागीर में स्कूल से लौट रहे छात्रों को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिहाली जागीर में स्कूल से लौट रहे छात्रों को पीटा, हंगामा
विज्ञापन
हसनपुर। गजरौला में स्थित एक निजी इंटर कालेज से पढ़कर लौट रहे कक्षा दस के छात्रों को कुछ लोगों ने पीट दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसौली निवासी दस से अधिक छात्र-छात्राएं गजरौला के एक निजी इंटर कालेज में पढ़ने जाते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार की शाम को भी छात्र-छात्राएं छुट्टी के बाद शाम को घर लौट रहे थे। वह सिहाली जागीर से पैदल अपने गांव के लिए रास्ते में जा रहे थे। इस दौरान छात्रों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोप है कि गांव सिहाली जागीर के एक व्यक्ति ने उन्हें छात्रों को पीटा। आरोपी धमकी देता हुआ वहां से चला गया। जिसके बाद पीड़ित छात्र अपने परिजनों के साथ पहले मनौटा पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। मामला दो समुदाय के बीच जुड़ा होने के कारण पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -