फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   strike of bank workers

निजीकरण का विरोध, बैंकों में हड़ताल, 70 करोड़ का कारोबार प्रभावित0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
strike of bank workers
अमरोहा। निजीकरण के विरोध में सरकारी क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल शुरु कर दिया। पहले दिन हड़ताल से बैंकों में ताला लटकता रहा। इसके चलते चेक की क्लीयरिंग नहीं हुई। वहीं बैंक शाखाओं में 70 करोड़ के कारोबार प्रभावित रहे। वहीं बैंक कर्मचारियों ने आगे भी हड़ताल पर जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया था। इसके चलते बैंकों के शटर डाउन रहे। देहात क्षेत्र के लोग रकम की निकासी के लिए आएं लेकिन बैंक शाखा को बंद देख मायूस हो गए। वह लोग लौट गए। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के फैसले का विरोध जताया है। कहा कि सरकार की नीतियों से बैंकिंग सेक्टर प्रभावित हो जाएगा। निजी क्षेत्र के हाथ में बैंक के आने से मनमानी शुरू हो जाएगी। अभी बैंकों में ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाती है लेकिन बाद में सब कुछ लाभ पर आधारित हो जाएगा। बैंक कर्मियों ने कहा कि सरकार की नीतियां गलत है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर हड़ताल पर रहे हैं आगे भी हड़ताल को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed