{"_id":"5ef393fd8ebc3e42bd4d9c2d","slug":"stars-of-synthetics-track-coming-out-of-jugaad-field-jpnagar-news-mbd353602122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ के मैदान से निकले रहे सिंथेटिक्स ट्रैक के सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ के मैदान से निकले रहे सिंथेटिक्स ट्रैक के सितारे
विज्ञापन
सिख इंटर कालेज नारंगपुर में अभ्यास करते खिलाड़ी
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिले में भले ही अभी कोई स्टेडियम नहीं है, लेकिन यहां के एथलीट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जिले के एथलीट अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए जुगाड़ के मैदान का सहारा लेते हैं। कोई स्कूल के मैदान में अभ्यास करता है तो कोई गांव के मैदान और सड़कों पर। असुविधाओं के बावजूद जुगाड़ के इन मैदानों से सिंथैटिक्स ट्रैक के सितारे निकल रहे हैं। हर साल जनपद के पचास एथलीट राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं। दौड़ से लगाए, थ्रो, लांग जंप, ट्रिपल जंप में अपनी प्रतिभा मनवा चुके हैं।
मोहम्मद शमी जैसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर देने वाले अमरोहा जिले के खिलाड़ियों को अभी तक स्टेडियम की सुविधा नहीं मिल पाई है। हालांकि स्टेडियम का निर्माण जरूर चल रहा है। लेकिन उसकी रफ्तार सुस्त है। निर्माण पूरा होने पर खिलाड़ियों की स्टेडियम की हसरत पूरी हो जाएगी। इसके बावजूद जिले के करीब 200 एथलीट स्टेडियम के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रहे। स्टेडियम नहीं होने पर जुगाड़ के मैदानों का सहारा लिया। स्कूल कालेज, गांव और सड़क पर ही अभ्यास शुरू कर दिया। कोई सड़क पर दौड़ा तो कोई गांव के मैदान पर तो किसी ने स्कूल कालेज के मैदान में ही अपने खेल को तराशा। अलग-अलग जुगाड़ के मैदानों से हर साल 50 एथलीट सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। जो जुगाड़ के मैदान से निकलकर सिंथैटिक ट्रैक पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। असुविधाओं में भी यहां से प्रतिभावान खिलाड़ी निकल रहे हैं। स्टेडियम नहीं होने पर जिले के एथलीट अपने आसपास के स्कूल कालेजों के मैदान में अभ्यास करते हैं। जिले से हर साल विभिन्न वर्गों में 50 से एथलीट स्टेट और नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। - रणदीप सिंह, कोच, एथलेटिक्स
विज्ञापन
इन मैदानों पर करते हैं अभ्यास
सिख इंटर कालेज नारंगपुर
जीआईसी अमरोहा
रमाबाई डिग्री कालेज गजरौला
हवेली रेस्टोरेंट के बगल में खाली प्लाट पर
सुखदेवी इंटर कालेज हसनपुर
भागीरथी देवी डिग्री कालेज धनौरा
कुंआखेड़ा गांव में
श्रीराम इंटर कालेज बादशाहपुर नौगांवा सादात
जिले के कुछ एथलीट की उपलब्धियां
निधि, डिस्कस थ्रो, वर्ल्ड पुलिस गेम में गोल्ड मेडल
सोनम सिरोही, ट्रिपल जंप, वर्ल्ड पुलिस गेम में दूसरा स्थान
हिमानी, हैमर थ्रो, एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
मुकुल हैमर थ्रो, स्कूल नेशनल में प्रतिभाग
उजाला, 1500 मीटर दौड़, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में तीसरा स्थान
रेनू, 5000 मीटर दौड़, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में चौथा स्थान
सलोनी, जैबलिंग थ्रो, जूनियर नेशनल में दूसरा स्थान
आकांक्षा, 800 मीटर, जूनियर नेशनल में प्रतिभाग
वैभव, रेस वॉक, पांच किमी, नेशनल में चौथा स्थान स्कूल स्टेट में रिकार्ड बनाया।
सोनिका, हैमर थ्रो, आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में प्रतिभाग किया
कंबाइंड प्रैक्टिस नहीं हो पाती, खुद ग्राउंड करते हैं मेंटेन
अमरोहा। जिले के एथलीट को एक जगह अभ्यास नहीं कर पाते हैं। सभी एथलीट इधर उधर जुगाड़ के मैदान में अभ्यास करते हैं। इससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है। वहीं खिलाड़ी खुद के खर्च पर ग्राउंड को मेंटेन करते है। इसमें आसपास के लोगों का भी सहयोग मिलता है।