फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP tested the alertness of security guards in the quarter guard

Amroha News: एसपी ने क्वार्टर गार्ड में सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी को परखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
SP tested the alertness of security guards in the quarter guard
अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। क्वार्टर गार्ड में सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी को परखा। राजकीय कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन में सलामी लेकर पुलिस कर्मियों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई। इसके बाद एमटी शाखा, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्द, भोजनालय, बंदी वाहन, डॉग स्कवॉयड, पीआरवी वाहन आदि का निरीक्षण कर कमियों को सही करने के आदेश आरआई को दिए। पुलिस वाहनों के रख-रखाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईंधन व वाहनों से संबंधित लॉग बुक समेत अन्य दस्तावेजों को देखा। शस्त्रागार में शस्त्रों की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर संचालन की जानकारी दी। क्वार्टर गार्ड में सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी को देखा। कहा कि डयूटी पर सदैव सतर्क रहें। विषम परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले टैक्टिस की प्रैक्टिस का जायजा लिया। मैस में भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को रिकार्ड दुरूस्त करने के साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा कि राजकीय कार्य समय से पूरे होने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article