फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP heard complaints on Samadhan Diwas and gave instructions for quality disposal

Amroha News: एसपी ने सुनीं समाधान दिवस में शिकायतें, दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Sun, 27 Jul 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
SP heard complaints on Samadhan Diwas and gave instructions for quality disposal
अमरोहा। शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी अमित कुमार आनंद रजबपुर थाने पहुंचे। समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कहा कि जमीनी विवादों की शिकायतों का पंजीकरण कर राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के तय समयावधि के अंदर निस्तारण करें। शिकायकर्ता जांच से संतुष्ट होना चाहिए। शिकायत की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। दोबारा विवाद सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी। महिला अपराधों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसओ कोमल तोमर समेत स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, शहर कोतवाली में सीओ सिटी शक्ति सिंह, थाना अमरोहा देहात में सीओ अवधभान भदौरिया ने शिकायतें सुनीं। डिडौली, नौगांवा सादात, गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं, हसनपुर, रहरा, सैदनगली, आदमपुर में भी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed