फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six samples of cough syrup were taken and sent to the lab for testing.

Amroha News: कफ सीरप के छह नमूने लिए, जांच को लैब भेजे

Thu, 09 Oct 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Six samples of cough syrup were taken and sent to the lab for testing.
अमरोहा। प्रतिबंधित कफ सीरप कोल्ड्रिफ की बिक्री को लेकर औषधि विभाग लगातार सक्रिय है। मंगलवार को जहां हसनपुर में अभियान चलाकर दो नमूने लिए गए थे। वहीं बुधवार को गजरौला में एक फार्मा कंपनी से तीन कफ सीरप समेत कुछ छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रूचि बंसल ने बताया कि मध्य प्रदेश व राजस्थान में कफ सीरप कोल्ड्रिफ के इस्तेमाल से हुई मौतों के बाद जिले में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। हसनपुर क्षेत्र से दूसरी कंपनियों के दो कफ सीरप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को गजरौला के श्रीटेक फार्मा से दवाओं के नमूने लिए। इस दौरान उन्होंने कफ सीरप के तीन व तीन नमून दवाओं में इस्तेमाल होने वाले रॉ मैटेरियल के लिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में छापामार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में पहले भी इस सीरप की बिक्री नहीं हो रही थी। लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर इस पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को भी सचेत कर दिया गया है। कहा कि अगर कहीं भी इसकी बिक्री व इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन अगर फिर भी कोई प्रतिबंधित कफ सीरप की बिक्री करता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed