{"_id":"6a70f676d1c64066d10b2f35","slug":"shiva-devotees-faced-difficulties-while-passing-through-mud-and-waterlogged-areas-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-169773-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कीचड़-जलभराव से गुजरे शिवभक्त हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कीचड़-जलभराव से गुजरे शिवभक्त हुई परेशानी
Tue, 04 Aug 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के झकड़ी अड्डे से झकड़ी की तरफ जाने वाले मार्ग पर कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को शिवभक्त इसी कीचड़ व जलभराव से गुजरते हुए देखे गए। सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम से शिकायत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन