{"_id":"65cfddb58dd766f491075166","slug":"seventh-class-student-dies-after-being-hit-by-train-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-114005-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सातवीं की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सातवीं की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
गजरौला(संभल)। बहन के साथ अपने गांव असमोली जाने के लिए निकली सातवीं की छात्रा नीलम तिगरिया भूड़ के सामने रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का शिकार हो गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। कोई कार्रवाई बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मूलरूप से संभल के असमोली निवासी सत्यपाल प्रजापति की मौत के बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी परिवार के साथ गजरौला के तिगरिया भूड़ में आकर रहने लगीं। उनकी बेटी नीलम (15) तिगरिया भूड़ स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती थी। वह शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे बड़ी बहन रुक्मणी के साथ अपने पैतृक गांव असमोली में मेला देखने जाने के लिए निकली। बताया जा रहा है कि दोनों बहन रेलवे लाइन पार कर रही थीं। इसी बीच ट्रेन आ गई। छात्रा नीलम ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर जीआरपी भी पहुंच गई, लेकिन परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम बाबू का कहना है कि छात्रा की मौत की जानकारी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।