{"_id":"6529a8fd1e7a2a2b010661e5","slug":"scrub-typhus-hits-the-district-three-patients-found-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-6764-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में स्क्रब टाइफस की दस्तक, तीन रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में स्क्रब टाइफस की दस्तक, तीन रोगी मिले
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के बाद अब स्क्रब टाइफस की दस्तक भी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिले में तीन स्क्रब टाइफस के रोगी पाए गए हैं। वहीं बुखार की कहर भी पूरी तरह बरकरार है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 56 मरीज बुखार भर्ती रहे। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भरमार है।
जिले में बुखार और डेंगू के मरीज तो पहले से ही बड़ी तादाद में मिल रहे थे। लेकिन अब जिले में स्क्रब टाइफस ने भी दस्तक दे दी है। तेज बुखार के साथ सिर दर्द और ठंड लगना इस बीमारी का मुख्य लक्षण है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में तीन रोगी स्क्रब टाइफस के पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में 9 मरीज डेंगू के रैपिड टेस्ट में पॉजीटिव मिले तो 12 रोगी एलाइजा जांच में डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। 1422 की ओपीडी में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंचे।
-- -- -
क्या है स्क्रब टाइफस
स्क्रब टाइफस एक संक्रामक बीमारी है। यह संक्रमित पिस्सुओं के काटने से होती है। यह बहुत छोटे छोटे कीड़े होते हैं, जो अधिकतर घास, झाड़ियों, चूहों, खरगोश, छछूंदर जैसे जानवरों के शरीर पर होतें हैं।
विज्ञापन
-- -- -
यह हैं स्क्रब टाइफस के लक्षण
- तेज बुखार के साथ ठंड लगना
- सिर दर्द होना, नब्ज तेज चलना
- ब्लड प्रेशर कम होना
- मांसपेशियों में ऐंठन हाेना
- लगातार बुखार रहना
-- -- -- -
ऐसे करें बचाव
इससे बचाव के लिए घर के आस पास झाड़ियां न उगनें दें, उन्हें समय समय पर साफ करते रहें। साफ कपड़े पहनें। घर के अंदर या आस पास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहें। खेत में काम करते समय अपने हाथ पैरों का ढककर रखें।
-- -- -- -
जिले में तीन स्क्रब टाइफस के रोगी पाए गए हैं। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य ठीक हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ